Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने उत्तर भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का किया शुभारंभ, बोले- पूर्वांचल में 10 करोड़ घरों तक पहुंचेगा फ्री गैस कनेक्शन

सीएम योगी ने उत्तर भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का किया शुभारंभ, बोले- पूर्वांचल में 10 करोड़ घरों तक पहुंचेगा फ्री गैस कनेक्शन

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का गोरखपुर में शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 10 करोड़ लोगों को फ्री गैस कनेक्शन दिया जाएगा। जब पहली बार मोबाइल आया था तो कॉल पर 16 रुपये चार्ज लगता था, लेकिन आज कॉल फ्री हो गई है। आने वाले समय में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट से गैस के दाम बहुत कम हो जाएंगे और घर-घर तक कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। अब सिलेंडर ढोने की भी जरूरत नहीं होगी।

पढ़ें :- पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी का पहला भावुक संदेश, लिखा- पापा, अब नहीं जानता क्या करूंगा...?

सीएम योगी ने कहा कि ऊर्जा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पर्यावरण की रक्षा के लिए और आने वाले समय में तमाम बीमारियों से बचाव के क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से मुक्त ऊर्जा की दृष्टि से नया प्रयास है। प्रदेश का पहला प्लांट और देश का दूसरा प्लांट है। आज प्रदेश के अंदर एलईडी लाइट जलती है। इसके माध्यम से ऊर्जा की खपत को कम किया गया। हम लोगों ने 22 हजार मेगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी 6000 मेगावॉट तक पहुंचे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि अभी हाइड्रोजन एनर्जी महंगी है, लेकिन आने वाले समय में बहुत सस्ती हो जाएगी। टोरंट ग्रुप आगरा में बिलजी उपलब्ध करा रही है। अन्य 16 जनपदों में पाइप कनेक्शन के माध्यम से गैस पहुंचा रही है। हाईड्रोजन एनर्जी 24 घंटे उपलब्ध होती रहेगी। बिजली 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आज प्रकृति और मनुष्य के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा है, इसका कारण पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है। हम प्राकृतिक खेती की ओर जाएं। गोमाता की रक्षा होगी और आपकी खेती विषैली होने से बच जाएगी। हमें खेती को केमिकल से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। इसके लिए हमें ग्रीन एनर्जी की आवश्यकता है। यहां सबसे अच्छा जल संसाधन है।

इस मौके पर सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में सांसद रविकिशन का जिक्र करते हुए कहा इनका नंबर ले लीजिए और फोन करके हाल-चाल लेते रहिएगा। खजनी रोड स्थित खानिमपुर गांव में टोरेंटो कंपनी द्वारा बनाया गया यह प्लांट ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा।

पढ़ें :- Surya Grahan 2026 Effect : सूर्य ग्रहण से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत,18 साल बाद सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग
Advertisement