Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको ‘लालटेन युग’ में ले जाना चाहते हैं

कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको ‘लालटेन युग’ में ले जाना चाहते हैं

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री बिहार के बेगूसराय में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- वाह रे चुनाव आयोग! मतदाता का नाम राम ने यादव को मारा, पिता का नाम मूर्खचंद, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट

इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज भाजपा और एनडीए की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का दर्शन कर रही है। नए भारत का नया बिहार भी बनना चाहिए की नहीं बनना चाहिए…जब कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी तब आतंकी की घटनाएं घटित होती थीं और जब आतंकवाद पर कार्रवाई की बात होती थी तो ये लोग कहते थे कि आतंकवाद सीमा पार से है। इनका एक ही बहाना होता था सीमा पार से…आज सीमा पार से कोई आतंकवाद नहीं, आज कोई जोर से पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। जब ‘मजबूत’ सरकार होती है तो दुश्मन अपनी औकात में रहते हैं। जब ‘मजबूर’ सरकार होती है तो आतंकवाद सर चढ़कर बोलता है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश में एक ‘मजबूत सरकार’ है, उस सरकार ने सुरक्षा भी दिया है, सम्मान भी दिया और विकास भी कराया है।

पढ़ें :- रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बड़ा बयान, बोले- उन पर दर्ज किए गए मामले झूठे

इसके साथ ही कहा, बिहार में लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के शासनकाल में अराजकता चरम पर थी, आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ रहा था, गुंडागर्दी चरम पर थी। लालू यादव आपको लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं…हमें डिजिटल युग में जाना है। हमें ‘नए भारत का नया बिहार’ बनाना है और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है।

 

Advertisement