Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा-बसपा पर बरसे सीएम योगी, कहा-देश की रक्षा उत्पादन के एक केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा कानपुर

सपा-बसपा पर बरसे सीएम योगी, कहा-देश की रक्षा उत्पादन के एक केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा कानपुर

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अभी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कानपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

इस दौरान उन्होंने कहा कि, कभी कानपुर ने देश के अंदर अपनी अलग पहचाई बनाई थी, कानपुर की पहचान देश के टेक्सटाइल के साथ ही देश के सबसे बड़े औद्योगिक नगरों के रूप में थी, लेकिन बीती सरकारों ने हमेशा कानपुर की उपेक्षा की। पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण अकेले सीसामऊ में 14 करोड़ लीटर सीवर मां गंगा में गिराकर उनके अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करने का प्रयास हुआ था।

उन्होंने कहा कि, कानपुर के बारे में लोगों के मन में अनेक आशंकाए थीं, क्योंकि जो कार्य नहीं करते वो अफवाह का सहारा लेते हैं, उनको पुरुषार्थ पर विश्वास नहीं उन्हें तो कारनामों पर विश्वास है। कानपुर का भव्य एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है, इसी महीने इसका उद्घाटन किया जाना है।

लखनऊ कानपुर के बीच में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाइवे एक नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सपा सरकार के समय कानपुर में कट्टे बनते थे और आज तो कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर का एक नया नोड तैयार हो रहा है। देश की रक्षा उत्पादन के एक केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?
Advertisement