लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण का शुभारंभ किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) का पौधा लगाया और सेल्फी भी ली।
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी आधारित कैलेंडर का विमोचन, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधों का वितरण, कार्बन क्रेडिट के अंतर्गत किसानों को प्रमाण-पत्र तथा वनाच्छादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को चेक प्रदान किए गए।
हरित उत्तर प्रदेश, समृद्ध उत्तर प्रदेश!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद गोरखपुर में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी आधारित कैलेंडर का विमोचन, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को… pic.twitter.com/uReB6kvUL1
पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 12, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधे तथा रामगढ़ ताल रिंग रोड पर ‘मौलश्री’ का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।