लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ी सियासी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम राजभवन पहुंकचर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यूपी में मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है। मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल को एक पुस्तक भी भेंट की।
पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम
माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से आज जनपद लखनऊ स्थित राजभवन में #UPCM @myogiadityanath ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री जी ने उन्हें 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर द्वारा लिखित पुस्तक 'छह स्वर्णिम पृष्ठ' भेंट की।@anandibenpatel pic.twitter.com/r1XggfCerm
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 17, 2024
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश में हलचल बढ़ी हुई है। भाजपा के अंदर भी जमकर खींचतान देखने को मिल रही है। दो दिन पहले लखनऊ में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भी चुनाव परिणाम को लेकर अलग-अलग बयान सामने आए जिससे पार्टी व सरकार के बीच दूरियां होने की बात कही जा रही है।