मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ में नवीन टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा, डबल इंजन की सरकार राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पूर्ण प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप ‘सबका साथ-सबका विकास’ के भाव के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज क्रांति धरा मेरठ में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लगभग ₹2,500 करोड़ की न्यू टाउनशिप योजना का भूमि पूजन/शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत उद्यमियों को ऋण व स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।
पढ़ें :- PCS Transfer: यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसको कहां मिली तैनाती
डबल इंजन की सरकार राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पूर्ण प्रतिबद्धता और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन के अनुरूप 'सबका साथ-सबका विकास' के भाव के साथ कार्य कर रही है।
इसी क्रम में आज क्रांति धरा मेरठ में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत… pic.twitter.com/9nww7kI6ZD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 4, 2025
पढ़ें :- Sambhal News : प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की, शादी की जिद पर अड़े थे दोनों
मुख्यमंत्री ने कहा, आज मेरठ की पहचान 12 लेन के Expressway के साथ हो रही है। देश की पहली RapidRail के साथ हो रही है। इस रैपिड रेल को हम मेट्रो के साथ भी मेरठ में जोड़ने जा रहे हैं। प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर मेरठ में स्थापित हो रही है। उन्होंने आगे कहा, मेरठ को नई टाउनशिप की स्कीम की सौगात मिल रही है। यह स्कीम हम लोग अपने श्रद्धेय नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करेंगे।
आज मेरठ की पहचान 12 लेन के #Expressway के साथ हो रही है।
देश की पहली #RapidRail के साथ हो रही है। इस रैपिड रेल को हम मेट्रो के साथ भी मेरठ में जोड़ने जा रहे हैं।
प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर मेरठ में स्थापित हो रही है…: #UPCM… pic.twitter.com/zD9r9UfM1m
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 4, 2025
पढ़ें :- होमगार्ड भर्ती में दौड़ते-दौड़ते थमी कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव की सांसें, संजय सिंह बोले-यूपी में बेरोजगारी का ये है आलम
उन्होंने आगे कहा, आज मेरठ में न्यू टाउनशिप की नींव रखी गई है और अब नए मेरठ की तस्वीर जल्द ही सभी के सामने होगी। यह योजना मेरठ के नागरिकों के लिए आधुनिक और सस्ती जीवनशैली लेकर आएगी। साथ ही कहा, सावन के अंतिम सोमवार को शिलान्यास कर सभी को बधाई देता हूं। यह एनसीआर की ऐसी परियोजना है जिसे आज यहां प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2517 करोड़ की इस परियोजना को 750 एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आवासीय, औद्योगिक और कमर्शियल सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को रहने, व्यापार और रोजगार की सभी जरुरतें एक ही क्षेत्र में मिलेंगी, जो शहर की पहचान को पूरी तरह से बदल देगा। उन्होंने कहा कि इस टाउनशिप में लोगों को सस्ते दामों में घर उपलब्ध कराए जाएंगे, और यह योजना मेरठ के स्मार्ट सिटी मिशन को भी मजबूती देगी।