CM Yogi’s Action against infiltrators: एसआईआर के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोहिंग्या और बांग्लोदशी घुसपैठियों को प्रदेश का खदेड़ने का मोर्चा खुद संभाल लिया है। ‘योगी की पाती’ में सीएम ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि यूपी में एक भी घुसपैठिया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को संदिग्धों की लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है।
पढ़ें :- Surya Chauhan Murder Case : सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पिता ही उकसाया था, यह कहकर चाकू दी थी कि 'इसकी कहानी खत्म कर दे'
‘योगी की पाती’ में सीएम योगी ने लिखा, “मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, माननीय सर्वोच्च न्यायालम ने एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है। इससे स्पष्ट है कि घुसपैठिये किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है।” उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।”
मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,
उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।
मैं प्रदेश की जागरूक जनता से… pic.twitter.com/2u0CP0AapW
पढ़ें :- Chaudhary Charan Singh Death Anniversary : सीएम योगी, बोले- किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 8, 2025
सीएम योगी ने आगे कहा, “सार्वजनिक संसाधनों पर अनधिकृत बोझ की सफाई भी आवश्यक है। मोजनाओं के माध्यम से वंचितों को मिलने वाले लाभ को बंटने नहीं दिया जा सकता है। इसी उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें डिटेशन केंद्रों में भेजा जा रहा है, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। इसके लिए प्रत्येक मंडल में डिटेशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे। प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्नेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।”