Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश के अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का सीएम योगी दिया जवाब, कहा- उनमें आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं है, कमजोर व्यक्ति पीछे से करता है वार

अखिलेश के अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का सीएम योगी दिया जवाब, कहा- उनमें आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं है, कमजोर व्यक्ति पीछे से करता है वार

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का एक बार फिर जवाब दिया है। गोरखपुर में जनसमभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने (अखिलेश) कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाइए। मैंने कहा कि एक बार आमने-सामने हो ही जाएं। आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। लेकिन, हिम्मत नहीं है। कमजोर व्यक्ति आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ता, पीछे से वार करता है। इन कायरों का भी यही हाल है। जिन्होने माफिया के बल पर यूपी को रौंदा हो। यूपी को तबाह किया हो, नौजवानों की नौकरी में सेंध लगाई हो। राज्य की बेटियों व्यापारियों को असुरक्षित किया हो। प्रदेश के अन्नदाताओं को भुखमरी पर पहुंचाने का काम किया।

पढ़ें :- योगी सरकार ने समायोजित शिक्षकों का विवरण मानव संपदा और यू-डायस पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के दिए निर्देश

गोरखपुर में सपा पर बरसे योगी

आपको बता दें बुधवार को सपा अध्यक्ष का गोरखपुर में रोड शो निकला था। और अखिलेश ने चुनावी रैली को संबोधित किया था। जिसमें उन्होने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। जिसका जवाब सीएम योगी ने आज आक्रामक तेवरों से दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में वन, खनन और कैटल माफिया का बोलबाला था। माफियागिरी का स्वरूप देखना हो तो सपा का पिछला रोड शो देख लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान एक मासूम को शिकार बनाया गया और सपा नेताओं ने संवेदना के एक शब्द तक नहीं कहे। योगी ने चेतावनी दी कि गुंडों और माफियाओं पर कार्रवाई होगी। सड़कें बेहतर सफर के लिए बनाई गई हैं, गुंडागर्दी के लिए नहीं।

कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों को याद आ रहे राम

योगी ने कहा कि 2027 के चुनाव का मैदान तैयार है। रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और अयोध्या का अपमान करने वालों को अब राम याद आ रहे हैं। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर महाराजा सुहेलदेव की उपेक्षा और गाजी का मेला लगाने का आरोप भी लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कब्रिस्तान के नाम पर जमीनों पर कब्जे के लिए पैसा दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया और 792.18 करोड़ रुपये की 55 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें 621.05 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और 171.13 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

 

पढ़ें :- रोड शो में मासूम की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- शोक का नाटक करने वालों का स्वांग समझ चुकी है जनता 
Advertisement