CM Yogi vs Akhilesh Yadav : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश और देश की सियासत गरमायी हुई है। इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बाकी बाकी विपक्षी नेता लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या की चिंता न करें वो पश्चाताप करें।
पढ़ें :- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं की खोली पोल! अखिलेश बोले- आपसी टकराहट ने तो ‘डबल इंजन’ को बना दिया ‘ट्रबल इंजन’
मैं कल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का एक बयान पढ़ रहा था। वो कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएँगे। आप क्या धार्मिक नगरी बनाएँगे? आप अपना इतिहास देखिये राम भक्तों पर आपके लोगों ने ही गोली चलवायी थी। आपकी ही सरकार ने चलवायी थी, समाजवादी पार्टी की सरकार ने।” उन्होंने आगे कहा, “आज राम भक्तों के परिश्रम और पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण करा रही तो आपके मुंह में पानी आने लग गया है।”
अखिलेश जी,
आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए। एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए। कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी…
आइए, खुलकर बोलिए कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए… pic.twitter.com/eoZEY6ze2P
पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की मरम्मत के दौरान पंखे से सुखायी जा रही है सड़क, अखिलेश बोले- ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 28, 2026
इस दौरान सीएम योगी ने पूर्व सपा सरकार पर जन्माष्टमी कार्यक्रम और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने का आरोप लगाया। अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर आप खुद को धार्मिक कहलवाना का प्रयास कर रहे हो तो मथुरा और वृन्दावन के मुद्दे पर खुलकर बोल दो। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोल दीजिये।” बता दें कि सीएम योगी ने रविवार को हाथरस में ₹548 करोड़ की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस उन्होंने अखिलेश पर हमला बोला।
इस भाषण के वीडियो को एक्स पोस्ट में शेयर करते हुए सीएम योगी ने लिखा, “अखिलेश जी, आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए। एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए। कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी… आइए, खुलकर बोलिए कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए…”
अखिलेश का अयोध्या को लेकर बड़ा बयान
पढ़ें :- 'मदरसा में पढ़ने वालों में पनपती है आतंकी जैसी सोच' वाले बयान पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त हैं?
एक दिन पहले अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे। प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के ‘सियाराम-धाम’ के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे। इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुन: स्थापित करेंगे।”
हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।
प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 27, 2026