लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2024’ के अंतर्गत एक दिन में प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुकरैल नदी तट पर स्थिति सौमित्र वन में पौधरोपण कर पौधरोपण जन अभियान 2024 की शुरूआत की। इस अभियान के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले जहां पर अकबरनगर था जो कि अतिक्रमण करके बनाया गया था वहां आज प्रभु श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण जी के नाम से सौमित्र वन स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से 50 साल पहले यहां कुकरैल नदी हुआ करती थी लेकिन 1984 के बाद भू-माफियाओं ने उसे पाटना शुरू कर दिया और गोमतीनदी को भी कुकरैल नाले के रूप मे रहकर प्रदूषित किया। अब उस अवैध अतिक्रमण को हटाकर यहां पर सौमित्र वन बनाया जा रहा है। यहां के 2100 परिवारों को हटाकर उनका पुनर्वास कर दिया गया है। वहीं, भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है।
लखनऊ में वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अंतर्गत आज ही उत्तर प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधरोपण के लिए महाभियान का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे रहे 10 पर्यावरण प्रेमी कृषकों को पुरस्कार स्वरूप धनराशि के चेक वितरित कर उन्हें सम्मानित करने के साथ ही… pic.twitter.com/0mjHtifUbF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 20, 2024
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि, कुकरैल में नाइट सफारी की स्थापना करेंगे, यह लोगों के लिए पर्यटन व मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन का भी केंद्र बनेगा। इको टूरिज्म के एक बेहतरीन स्पॉट के रूप में हम पूरे कुकरैल क्षेत्र को डेवलप करेंगे। उन्होंने कहा कि बीते सात वर्षों में भाजपा की सरकार ने 168 करोड़ वृक्षारोपण के कार्यक्रम को पूरा किया। उसमें से 70 से 80 फीसदी पेड़ अभी भी जिंदा हैं।