Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PCS अफ़सर अरविंद कुमार सिंह को सीएम योगी ने किया सस्पेंड, जानें किस मामले में हुआ एक्शन?

PCS अफ़सर अरविंद कुमार सिंह को सीएम योगी ने किया सस्पेंड, जानें किस मामले में हुआ एक्शन?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में ADM FR के पद पर तैनात PCS अरविन्द कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर प्रमुख सचिव नियुक्ति एंड कार्मिक IAS एम देवराज ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि अरविन्द कुमार सिंह बिजनौर में 3 साल से ADM FR पद पर तैनात थे। इनका 30 मई 2025 को देवरिया तबादला हुआ था, लेकिन उन्होंने देवरिया ज्वाइन नहीं किया जिसकी वजह से यह बड़ा कदम सरकार को उठाना पड़ा है।

पढ़ें :- होमवर्क नहीं करने पर 20 रुपय का जुर्माना, 8वीं की छात्रा ने दी जान, शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप

बता दें कि अरविन्द कुमार सिंह वर्ष 2010 बैच (2012 batch PCS officer Arvind Kumar Singh)  काफी अच्छे अफसर हैं । इन्होंने अपनी पारिवारिक समस्या का हवाला देते हुए नियुक्ति विभाग को प्रत्यावेदन भेजा था, लेकिन उसके बाद भी नियुक्ति विभाग ने इन्हें देवरिया ज्वाइन करने का संदेश भेजा। सरकार ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना और आज मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव नियुक्ति ने उन्हें निलंबित कर दिया।

Advertisement