बुलन्दशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बुलंदशहर में आयोजित एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों की दंगा नीति को भी आप सबने देखा है… जब मैंने यहां (बुलन्दशहर) पर चुनाव की बात की तो लोगों ने कहा कि यहां सरकार का एक मंत्री ऐसा है जिसके सामने कौन बोल पाएगा? यानी सरकार के संरक्षण में आम जनता की आवाज को बंद कर दिया जाता था।
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ NBW जारी, नेपाल भागने की आशंका
जो गुंडे पहले सुरक्षित थे, आज असुरक्षित हैं… pic.twitter.com/iDI0kpfdpb
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 1, 2024
इसके साथ ही उन्होंने कहा, सुरक्षित थे तो केवल गुंडे थे या कुछ चंद परिवार थे। अब जो गुंडे पहले सुरक्षित थे वो आज असुरक्षित हुए हैं और जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। एक मत हमारी किस्मत, उसकी तकदीर और तस्वीर को बदल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में अब व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है।
पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले- तिरंगा अपने देश में नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे?
UP का मतलब Unlimited Potential… pic.twitter.com/ev53rzY88f
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 1, 2024