प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार प्रयागराज में ‘महाकुम्भ प्रयागराज 2025’ के प्रतीक चिह्न (Logo) का अनावरण किया। साथ ही, वेबसाइट http://kumbh.gov.in एवं ऐप Mahakumbhmela2025 को भी लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष बैठक कर महाकुम्भ-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की।
पढ़ें :- CM योगी बोले- 9.5 साल में प्रदेश की GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ 3 गुना
महाकुम्भ प्रयागराज-2025 के प्रतीक चिह्न का अनावरण व वेबसाइट और मोबाइल ऐप का लॉन्चिंग कार्यक्रम के पश्चात प्रेस वार्ता करते #UPCM @myogiadityanath#MahaKumbh2025 https://t.co/D38GJmXWZP
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 6, 2024
संतों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की समीक्षा
मंगलाचरण और स्वस्तिवाचन के साथ रविवार को दिन के 11:23 बजे परेड मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साधु संतों की महाकुंभ मेले की तैयारी को लेकर बैठक शुरू हुई। सबसे पहले अफसरों ने स्वागत किया। साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों और प्रमुख साधु संतों का स्वागत अभिनंदन किया। अखाड़े ने कुंभ मेले की बसावट के साथी बजरी कारण न करने भूमि सुविधाएं बढ़ाने संत भक्त निवास के लिए पिछले कुंभ की तुलना में दोगुना अधिक बजट प्रदान करने का प्रस्ताव रखा।
पढ़ें :- वाराणसी : ट्रक की जोरदार टक्कर से स्कॉर्पियो के पीछे का हिस्सा गायब, हादसे में 4 लोगों की मौत और 3 की हालत गंभीर
'सर्वसिद्धिप्रद: कुम्भ:'
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के दिव्य-भव्य, अद्वितीय और अविस्मरणीय आयोजन के लिए @UPGovt पूरी ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
उसी क्रम में आज प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के… pic.twitter.com/OL5c1KRZuj
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 6, 2024
पढ़ें :- सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर