Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अखिलेश यादव के रोड शो में बच्चे की मौत पर सीएम योगी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले-‘उस मासूम की क्या गलती? मिट्टी में मिला देंगे’

अखिलेश यादव के रोड शो में बच्चे की मौत पर सीएम योगी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले-‘उस मासूम की क्या गलती? मिट्टी में मिला देंगे’

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के रोड शो में नाबालिग बच्चे की मौत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जन चौपाल ने कहा कि आखिर उस मासूम की गलती क्या थी? सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि आज मैं उस परिवार से मिलने जाऊंगा। सपा की अराजकता ने बच्चे की जान ले ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में माफियाराज का बोलबाला था। सपा माफिया और अपराधियों की पर्याय रही है।

पढ़ें :- Viral-BJP MLA ईश्वर साहू 'कहां गाओ चिलम तंबाकू को डब्बा' गाने पर डांसरों के साथ लगाया ठुमका, मंत्री मंच से ले रहे थे आनंद, कांग्रेस ने साधा निशाना

उन्होंने सपा के रोड शो के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि कल की अराजकता में उस मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन माफिया पोषक लोगों के पास संवेदना के दो शब्द तक नहीं थे। योगी ने कहा कि ऐसे लोग कुत्ते की टेढ़ी पूंछ की तरह हैं, जो कभी सीधे नहीं हो सकते। उन्होंने बताया कि वह आज पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं और दोषियों को सजा दिलाई जानी चाहिए।

‘गुंडागर्दी के लिए नहीं बनीं हैं अच्छी सड़कें…’

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि एक बार फिर माफियाओं पर लगाम कसने की तैयारी की जा रही है। कल उस बालक की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन माफिया और गुंडागर्दी के पोषक मौन रहे। इनके पास संवेदना के एक शब्द तक नहीं थे। मैं इस मासूम बालक के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और शाम को उसके परिवार से मिलने जाऊंगा। कल सड़क पर अराजकता फैलाने वाले गुंडों के खिलाफ हमने प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश की सड़कें अराजकता फैलाने के लिए नहीं बनाई गई हैं। अच्छी सड़कें इसलिए नहीं बनी हैं कि सपा और कांग्रेस के लोग उन पर गुंडागर्दी करें। अगर किसी ने माफियागिरी करने की कोशिश की तो उन्हें मिट्टी में मिलाने में देर नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने माफियागिरी दिखाने की कोशिश की तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं की जाएगी। अगर कोई अराजकता फैलाने और माफियागिरी का काम करेगा तो जेल या जहन्नम उनकी जगह होगी तीसरी कोई जगह नहीं होगी। सीएम ने कहा कि जिन्होंने उत्तरप्रदेश को रौंदा हो, असुरक्षित किया हो, प्रदेश के सामने पहचान का संकट पैदा किया हो चाहे कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो, और जो हैदराबाद से आए हों ये सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं।

पढ़ें :- अब यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बाद होगा लागू UPI पर MDR? सरकार कर रही है अनुकूल समय का इंतजार

आर्यवर्धन सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  आज आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी स्थित ओंकार सिंह श्रीनेत के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। ओंकार सिंह श्रीनेत के 14 वर्षीय पुत्र आर्यवर्धन सिंह की कल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के PDA रोड शो के दौरान हादसे में मौत हो गई थी। बताया गया कि रोड शो में फूल बरसाने के लिए लाए गए बुलडोजर की चपेट में आने से किशोर की जान चली गई। मृतक का अंतिम संस्कार आज सुबह राप्ती नदी के तट स्थित राजघाट पर किया गया।

Advertisement