Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?

UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आठ सीएमओ के ट्रांसफर होने जा रहे हैं। इसको लेकर संभावित नामों पर मुहर लग चुकी है और जल्द ही इन्हें जिलों में तैनाती मिल जाएगी। हालांकि, कई डॉक्टर अभी भी सीएमओ बनने के लिए जुगाड़ में लगे हैं। पर्दाफाश के पास कुछ डॉक्टरों के नाम हाथ लगे हैं, जो मलाईदार जगहों पर अपनी पोस्टिंग कराने के लिए परेशान हैं।

पढ़ें :- विनोद साहनी हत्याकांड: मृतक के बेटे ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लगाए गंभीर आरोप

पर्दाफाश के पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक, नन्दलाल, मनोज, कांता, संदीप, एसके जैसे लोग सीएमओ बनने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, दवा माफियाओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के गठजोड़ से सब हो रहा है। इसमें सीएम आफिस के कुछ अधिकारियों की भी भूमिका की चर्चा है। बताया जा रहा है कि, करीब 36 नाम भेजे गए हैं, जिसमें से 8 डॉक्टरों का सीएमओ बनना तय हो गया है।

Advertisement