Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका के बीच दिखा दिलचस्प लव ट्रायंगल

‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका के बीच दिखा दिलचस्प लव ट्रायंगल

By Harsh Gautam 
Updated Date

Bollywood Updates: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 3 मिनट लंबे ट्रेलर में दोस्ती, प्यार और रिश्तों के उलझे हुए समीकरण देखने को मिलते हैं।

पढ़ें :- 'कॉकटेल 2' में लेस्बियन लवर्स बनीं कृति-रश्मिका, अब एक्ट्रेस ने दी सफाई

कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साथ में घूमते-फिरते और जिंदगी का आनंद लेते नजर आते हैं। लेकिन हालात तब बदल जाते हैं, जब दोस्ती के बीच प्यार की एंट्री होती है और एक लव ट्रायंगल जन्म लेता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कृति और रश्मिका, दोनों ही शाहिद के किरदार के करीब आ जाती हैं, जिससे रिश्तों में उलझन और टकराव पैदा होता है। फिल्म की खूबसूरत लोकेशन और रोमांटिक माहौल ट्रेलर को और आकर्षक बनाते हैं। साथ ही, ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ के लोकप्रिय गाने ‘तुम्ही हो बंधू’ की झलक भी दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाती है।

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें :- Video- IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
Advertisement