CollarEV launches Moon electric scooter : इलेक्ट्रिक माबिीलिटी के इस दौर में भारतीय आटो बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की कंपनी CollarEV ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर “Moon” लॉन्च किया है। ये स्कूटर खास तौर पर B2B यानी बिजनेस इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 79,999 रुपये से 89,999 रुपये के बीच रखी गई है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
रेंज और डिजाइन
CollarEV Moon स्कूटर को सिंपल लेकिन मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. इसमें फुल मेटल बॉडी दी गई है. इस स्कूटर में 2.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 135 किलोमीटर तक चल सकती है।
टॉप स्पीड
इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो शहर के अंदर काम के लिए काफी है। इसमें 1500W की BLDC मोटर लगी है, जो इसे स्मूद परफॉर्मेंस देती है।
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
यह स्कूटर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और सिर्फ 2 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाता है।
डिलीवरी और फीचर्स
ये स्कूटर खास तौर पर डिलीवरी और फ्लीट ऑपरेटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें TFT डिस्प्ले और टेलीमैटिक्स जैसे Smart Features दिए गए हैं, जिससे स्कूटर की लोकेशन और बैटरी की जानकारी रियल टाइम में देखी जा सकती है। इसकी पेलोड क्षमता 150 किलोग्राम है, यानी इसमें भारी सामान जैसे दूध, सब्जी या अन्य प्रोडक्ट आसानी से ले जाए जा सकते हैं।
पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
कंज्यूमर इलेक्ट्रिक स्कूटर
कंपनी मई-जून 2026 के बीच अपना पहला कंज्यूमर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी, जो अपने सेगमेंट में कई फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ आएगा।