Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Collette Kress NVIDIA : कोलेट क्रेस एनवीडिया की बनीं नई बॉस, जेन्सेन हुआंग ने दिया CEO पद से इस्तीफा

Collette Kress NVIDIA : कोलेट क्रेस एनवीडिया की बनीं नई बॉस, जेन्सेन हुआंग ने दिया CEO पद से इस्तीफा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Collette Kress NVIDIA : टेक दिग्गज अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी (American chip manufacturer) एनवीडिया की नई बॉस कोलेट क्रेस को नया अंतरिम सीईओ (Interim CEO) नियुक्त किया गया है। इसके पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग ने कथित निजी संबंधों से जुड़े विवादों के सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की।

पढ़ें :- Vivo X500 सीरीज भारत में इस दिन होगी लॉन्च, चेक करें कीमत और स्पेक्स

खबरों के अनुसार, हुआंग ने अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है। क्रेस स्थायी उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक अंतरिम सीईओ के साथ-साथ सीएफओ की अपनी मौजूदा जिम्मेदारी भी संभालती रहेंगी। इसके साथ ही, निदेशक मंडल के सदस्य हार्वे जोन्स को कंपनी के इतिहास में पहली बार बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है।

कोलेट क्रेस अमेरिका की जानी-मानी कॉर्पोरेट फाइनेंस विशेषज्ञ और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री की अनुभवी अधिकारी हैं। वो सितंबर 2013 से एनवीडिया में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

बता दें कि क्रेस ने यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना से फाइनेंस में बैचलर ऑफ साइंस (BSc) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी (Southern Methodist University) से एमबीए किया। एनवीडिया से जुड़ने से पहले उन्होंने टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में करीब 8 साल तक फाइनेंस से जुड़े विभिन्न पदों पर काम किया। इसके बाद वह 1997 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ीं और वहां करीब 13 साल बिताए हैं।

पढ़ें :- नाबालिग बच्ची को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप, माता-पिता ने गूगल के 'जेमिनी' चैटबॉट पर दर्ज कराया केस
Advertisement