नई दिल्ली। अयोध्या और आसपास के जिलों में नेताओं और अफसरों के परिवार के नाम पर खरीदी गई जमीन चर्चाओं में बनी हुई है। एक रिपोर्ट में ये उजागर हुआ। उधर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दाल पर दिया गया बयान चर्चाओं में बना हुआ है। अब इसको लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर बड़ा हमला बोला है।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आटे-दाल का भाव तो आम लोगों को पता होगा, मंत्री-अधिकारी तो अयोध्या में जमीनों का भाव पता करने में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने कई न्यूज की हेडिंग को भी शेयर किया है, जिसमें अयोध्या और यूपी सरकार के मंत्री का बयान है।
आटे-दाल का भाव तो आम लोगों को पता होगा
मंत्री-अधिकारी तो अयोध्या में जमीनों का भाव पता करने में व्यस्त थे। pic.twitter.com/IKqfqKvu8d
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2024
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
बता दें कि, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद वहां पर बड़ा बदलाव हुआ है। इस बीच इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि, यहां पर नेताओं और अधिकारियों के परिवार के लोगों के नाम से खूब जमीन खरीदी गई है। ये जमीन अयोध्या और आसपास के जिलों में खरीदी गयी है।
वहीं, मंगलवार को लोकभवन में मीडिया से बातचीत में दाल की कीमतों को लेकर उठे सवाल के जवाब में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, कहीं 200 रुपए किलो दल नहीं हैं, आप गलत सूचना दे रहे हैं। 100 रुपए किलो से ज्यादा दाल नहीं है। सवाल दोहराए जाने पर हंसकर बात को टालने की कोशिश की। बगल में बैठे कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मुस्कुराते दिखे।