Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाधान दिवस में उमड़े फरियादी,डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं

समाधान दिवस में उमड़े फरियादी,डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शनिवार को नौतनवा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

समाधान दिवस की सूचना पर भारी संख्या में लोग तहसील परिसर पहुंचे। डीएम और एसपी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कुछ मामलों में मौके पर ही तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने उप निबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, वहीं भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों को भी फरियादियों ने प्रमुखता से उठाया।

जिलाधिकारी को विभिन्न विभागों से जुड़ी 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने मौके पर कुछ समस्याओं का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपा और निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर लें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौतनवा, क्षेत्राधिकारी नौतनवा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी विभागों के अधिकारी, थानाध्यक्ष और लेखपाल उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement