Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Concussion Substitute Controversy: क्या है कन्कशन सब्सटीट्यूट का नियम, गेम चेंजर हर्षित राणा को लेकर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए पूरा मामला

Concussion Substitute Controversy: क्या है कन्कशन सब्सटीट्यूट का नियम, गेम चेंजर हर्षित राणा को लेकर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए पूरा मामला

By Abhimanyu 
Updated Date

Concussion Substitute Rule: पुणे में शुक्रवार को खेले गए चौथे टी20आई मैच में भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है। इस मैच में भारत के लिए कन्कशन सब्सटीट्यूट हर्षित राणा ने तीन अहम विकेट झटककर गेम चेंजर का काम किया। हालांकि, इंग्लैंड की हार के बाद हर्षित राणा को शिवम दुबे के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान जोस बटलर और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें :- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से पहले छीना राज्य मंत्री का दर्जा, अब सरकारी आवास खाली करने का जारी हुआ फरमान

कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम

आईसीसी के न‍ियमानुसार अगर किसी भी ख‍िलाड़ी को मैच के दौरान सिर या आंख में चोट लगती है, तो नए प्लेयर को कन्कशन सब्स्टीट्यूट (Concussion Substitute) के नियम के तहत रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया जा सकता है। लेकिन, सब्स्टीट्यूशन लाइक फॉर लाइक (एक समान) होना चाहिए। यानी अगर चोटिल खिलाड़ी अलल राउंडर है तो किसी ऑलराउंडर को ही शेष मैच में शामिल किया जा सकता है। नियम के क्लॉज 1.2.7.3.4 में इस बात को स्पष्ट किया गया है। हालांकि, चौथे टी20आई में बैटिंग ऑल राउंडर शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा को शामिल किया गया, जो मूलत: बॉलर हैं।

मैच हारने के बाद जोस बटलर ने उठाए सवाल

चौथे मैच में हार और सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने कहा, ‘यह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं था। हम इससे सहमत नहीं हैं। या तो शिवम दुबे ने गेंदबाजी में लगभग 25 मील प्रति घंटे की रफ्तार बढ़ा ली है या हर्षित ने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है (तंज कसते हुए)। यह खेल का हिस्सा है और हमें वास्तव में मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हम फैसले से असहमत हैं।”

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

बटलर ने आगे कहा, “हमसे कोई राय भी नहीं ली गयी थी। बल्लेबाजी के लिए उतरते समय मैं यही सोच रहा था कि हर्षित किसके लिए मैदान पर आए हैं? हर्षित दुबे के लिए एक कन्कशन रिप्लेसमेंट हैं! इससे मैं स्पष्ट रूप से असहमत हूं। यह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट कहीं से नहीं है। भारतीय टीम मैनेजमेंट का कहना था कि मैच रेफरी (जवागल श्रीनाथ) ने यह फैसला किया था। इसमें या इसके किसी भी हिस्से में हमारी कोई बात नहीं थी। लेकिन हम जवागल (मैच रेफरी) से कुछ सवाल पूछेंगे ताकि इसके बारे में कुछ स्पष्टता मिल सके।”

बटलर के अलावा, पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी हर्षित राणा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “कैसे एक पूर्ण रूप से तेज गेंदबाज एक ऐसे बल्लेबाज की जगह मैदान पर आ सकता है जो पार्ट टाइम गेंदबाजी करता हो!!!!!!!!”

Advertisement