Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल : दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ को लेकर कर रही है प्रदर्शन

SIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल : दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ को लेकर कर रही है प्रदर्शन

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में आज कांग्रेस की महारैली है। महारैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Delhi Pradesh Congress Committee President Devendra Yadav) ने बताया कि आज होने वाली कांग्रेस की महारैली में हर बूथ से कार्यकर्ता भाग लेंगे। महारैली के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा के पुखता इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Leader of the Opposition in Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi) समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे।

पढ़ें :- Video Viral : झांसी DRM ऑफिस में तैनात 29 साल का रेलवेकर्मी अजय कुशवाहा चाय लेने गया, अचानक पकौड़ी की ट्रे के ऊपर गिरा और फिर मौत

उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता अन्य राज्यों से एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे हैं, उनके लिए भी इंतजाम है। कांग्रेस सेवा दल (Congress Seva Dal) के साथ वालियंटर भी नियुक्त हैं, किसी को कोई असुविधाएं नहीं होगी। इस महारैली के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर पूरी दिल्ली के हर एक ब्लाक कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) के क्षेत्रों में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की वोट चोरी को पूरी दिल्ली में उजागर किया है।

दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। कई राज्यों के कार्यकर्ता एक दिन पहले ही दिल्ली आ गये थे। कल भी सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के आसपास के राज्यों के अलावा जम्मू कश्मीर से भी पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा दल दिल्ली के लिए निकला था।

दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में 14 दिसंबर को होने वोट चोरी रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जम्मू से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना हुए थे। पार्टी के प्रदेश प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि पिछले कई चुनाव में वोट चोरी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी (Vote Chori) के विरोध में रैली का आयोजन किया गया है। पूरे देश से लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर पोल खोलेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि हम सभी जन अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर से 1027 कांग्रेसी रैली में शामिल होने के लिए गए हैं।

भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार: अजय कुमार लल्लू

पढ़ें :- बंगाल चुनाव: राहुल गांधी बोलें- नरेंद्र मोदी देशभक्त नहीं, बल्कि देशद्रोही हैं, US ट्रेड डील में हिन्दुस्तान को बेचने का काम किया

ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने एसआईआर (SIR) के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा कि जिस तरह देश में लोकतंत्र को बंधक रखा गया है। निश्चित तौर पर देश की यह भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार है। राहुल गांधी ने तमाम राज्यों में प्रेस वार्ता करके देश, मीडिया, लोगों के सामने प्रत्यक्ष रूप से एक-एक वोटर और बूथ के बारे में जानकारी लाने का काम किया। मैं समझता हूं कि जो आज भाजपा है वो लोकतांत्रिक प्रणाली की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करके निश्चित तौर पर एकाध्यपत के रास्ते पर जाना चाहती है।’

Advertisement