Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल का निधन, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जताया शोक

कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल का निधन, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जताया शोक

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) में कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल (Congress MLA PN Patil) का एक प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। कोल्हापुर के करवीर विधानसभा क्षेत्र (Karveer Assembly Constituency) का प्रतिनिधित्व करने वाले 71 वर्षीय कांग्रेस विधायक रविवार को अपने घर के बाथरूम में फिसल गए थे, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। तब से ही कोल्हापुर (Kolhapur)  के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे और गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया।

पढ़ें :- प्रयागराज डीआरएम ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए एपीओ और कार्यालय अधीक्षक

बता दें कि पीएन पाटिल (PN Patil) कोल्हापुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष थे। 1995 में उन्होंने पहली बार कोल्हापुर के संगरूल से विधानसभा चुनाव लड़ा। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Maharashtra Congress President Nana Patole) ने उनके निधन पर शोक जताया।

पढ़ें :- विनोद साहनी हत्याकांड: मृतक के बेटे ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लगाए गंभीर आरोप
Advertisement