करनाल, हरियाणा। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Congress MP & LoP Lok Sabha Rahul Gandhi) पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal) के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे हैं। इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल एवं परिजनों से राहुल जी मुलाकात करेंगे।
पढ़ें :- नौतनवा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत
करनाल, हरियाणा लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री @RahulGandhi करनाल पहुंचे।
यहां वो पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। pic.twitter.com/rX6ev9EOgr
— INC TV (@INC_Television) May 6, 2025
पढ़ें :- सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा...केशव मौर्य ने साधा निशाना
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में विनय नरवाल समेत कई निहत्थे लोगों की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।उस आतंकी हमले में नेवी अधिकारी विनय नरवाल की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मौजूद हैं।