Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: देश के रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह आज यूपी के लखीमपुर खीरी पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी की नामांकन सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। रक्षामन्त्री ने कहा आगे चलकर जब बच्चों से पूछा जायेगा कि क्या काँग्रेस को जानते हो तो बच्चे कहेंगे कि कौन काँग्रेस पार्टी। उन्होंने कहा कि काँग्रेस पार्टी धरती से डायनासोर की तरह गायब हो जायेगी और इसी तरह जब सपा के बारे में पूछा जायेगा तो बच्चे कहेंगे सपा का मतलब समाप्त पार्टी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में चौथे चरण में आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के नामांकन सभा में शामिल होने के लिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। लखीमपुर शहर के विलोबी हाल में आयोजित नामांकन सभा में उन्होंने खीरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्रा टेनी तथा धौरहरा सीट से प्रत्याशी रेखा वर्मा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुये राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत देश मजबूत हुआ है और दुनिया में भारतवर्ष का डंका बज रहा है। उन्होंने भारत सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि भारत में रोजगार बढ़े हैं। सरकार द्वारा लागू की गयी अनेक योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है , लोग फ्री राशन पा रहे हैं।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुये रक्षामन्त्री ने कहा कि राशन तो सबको मिल रहा है , कुछ लोग इसे इस्तेमाल करते होंगे और कुछ इसे भी बेच देते होंगे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है आने वाले दिनों में कांग्रेस व सपा का नाम लोग भूल जायेंगे। जनसभा को सम्बोधित करने के बाद राजनाथ सिंह कानपुर के लिये रवाना हो गये।

रिपोर्ट : एस0 डी0 त्रिपाठी

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

Advertisement