अयोध्या। अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं के तरफ से श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए दान और चढ़ावे में चोरी व घोटाले की खबरों ने देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है। इस बेहद गंभीर और संवेदनशील प्रकरण में अभी तक दोषियों के नाम उजागर न होना और FIR तक दर्ज न कराया जाना यूपी की भाजपा सरकार की नीयत पर बड़े सवाल खड़े करता है।
पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!
आस्था का व्यापार बंद करो, चढ़ावा चोरों को जेल भेजो!
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की गाढ़ी कमाई और उनकी अटूट श्रद्धा के चढ़ावे पर डाले गए डाके ने भाजपा के तथाकथित 'धर्म रक्षक' होने के मुखौटे को पूरी तरह नोच दिया है। इस महाघोटाले के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने गोरखपुर, मुरादाबाद,… pic.twitter.com/af63hCT4P5
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 24, 2026
पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?
कांग्रेस पार्टी जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंप कर मांग की कि इस पूरे मामले में तत्काल FIR दर्ज कर उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के नाम सार्वजनिक कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो और रामभक्तों का खंडित हुआ विश्वास बहाल किया जाए। प्रभू श्री राम के नाम पर केवल राजनीति करने वाली भाजपा सरकार आज श्रद्धालुओं के चढ़ावे की रक्षा करने में भी पूरी तरह नाकाम साबित हुई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता की आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रभु श्री राम के चंदे में चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस
अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए दान और चढ़ावे में चोरी व घोटाले की खबरों ने देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है। इस बेहद गंभीर और संवेदनशील प्रकरण में अभी तक दोषियों के नाम उजागर न होना और FIR तक दर्ज न… pic.twitter.com/i8PXvywCpj
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 24, 2026
पढ़ें :- Video Viral : कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका तो प्रियंका गांधी ने दिया धक्का, फिर खुद ढ़ाल बनकर खड़ी हुईं सामने
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की गाढ़ी कमाई और उनकी अटूट श्रद्धा के चढ़ावे पर डाले गए डाके ने भाजपा के तथाकथित ‘धर्म रक्षक’ होने के मुखौटे को पूरी तरह नोच दिया है। इस महाघोटाले के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने गोरखपुर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर, अयोध्या, संत कबीर नगर, देवरिया, चंदौली, महराजगंज, बस्ती, बुलंदशहर, अमरोहा, बड़ौत शहर, बागपत और बलरामपुर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सोती हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया।
असली गुनहगारों को जेल भेजने तक कांग्रेस का यह आंदोलन थमने वाला नहीं है
प्रभु श्री राम के चंदे में चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस!
आज जिला मुख्यालय गौरीगंज (अमेठी) में अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल (@PradeepINC10) जी के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों जागरूक कार्यकर्ताओं ने दंभी सरकार… pic.twitter.com/OfgsvTsyPX
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 24, 2026
पढ़ें :- श्मशान में ‘इलाज’ के नाम पर बच्चों पर ऐसा तंत्र-मंत्र, जिसे देख फट जायेगा कलेजा! बिहार के इस वायरल वीडियो पर भड़के लोग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला और नगर अध्यक्षों के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया और साफ़ संदेश दिया कि प्रभु राम के नाम पर बिचौलियों और भ्रष्ट अफ़सरों की जेबें भरने का खेल अब नहीं चलेगा। आज उत्तर प्रदेश की गली-गली में एक ही शोर है कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा के राज में ही सबसे बड़ा अधर्म हो रहा है। इस महापाप के असली गुनहगारों को जेल भेजने तक कांग्रेस का यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।