Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या के होटल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजर बंद, पत्नी बोलीं- मेरे पति की जान को खतरा

अयोध्या के होटल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजर बंद, पत्नी बोलीं- मेरे पति की जान को खतरा

By Abhimanyu 
Updated Date

Congress leaders’ visit to Ayodhya : चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाला है। लेकिन, इस दौरे से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को राम नगरी के एक होटल में नजरबंद किए जाने की बात सामने आयी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे तो सरकार ने पुलिस का भारी पहरा लगाकर उन्हें होटल में ही नजरबंद कर दिया। वहीं, अजय राय की पत्नी ने अपने पति के जान को खतरे की बात कही है।

पढ़ें :- बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- श्रीराम मन्दिर चढ़ावा चोरी, ग़बन व हेराफेरी करनेवाले लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये

यूपी कांग्रेस ने एक्स पर मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अजय राय एक कमरे नजर आ रहे हैं और उस कमरे पुलिस की वर्दी में कुछ लोग व अन्य व्यक्ति नजर आ रहे हैं। इसके साथ पार्टी ने लिखा, “भाजपा सरकार का डर और कायरता पूरी तरह बेनकाब हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या जाने का कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था।। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी अयोध्या पहुंचे, इस डरपोक सरकार ने पुलिस का भारी पहरा लगाकर उन्हें होटल में ही नजरबंद कर दिया।”

पार्टी ने आगे लिखा, “सच तो यह है कि अयोध्या में आस्था के नाम पर जो जमीन घोटाले हुए हैं, प्रभु के चरणों में चढ़ने वाले चढ़ावे की जो चोरी हुई है, यह सरकार उन पापों को छुपाना चाहती है। इन ‘चढ़ावा चोरों’ को डर है कि अगर सच्चे राम भक्त अयोध्या आएंगे, तो इनके भ्रष्टाचार की पोल पट्टी जनता के सामने खुल जाएगी। प्रभु के नाम पर अपनी राजनैतिक दुकान चलाने वालों, याद रखो! आस्था पर पहरा देने की यह दमनकारी और कायरतापूर्ण कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी। श्री अजय राय जी की यह नजरबंदी इस बात का सबूत है कि सरकार के पैर उखड़ चुके हैं।” 

कांग्रेस ने अजय राय की पत्नी का वीडियो संदेश भी जारी किया है। जिसमें उनको कहते सुना जा सकता है कि “उनके पति अजय राय, चंदा चोरी के मुद्दे को उठाने के लिए अयोध्या गए हुए हैं। कल (30 जून) उनको जन प्रतिनिधियों के साथ दर्शन करना था, लेकिन आज (सोमवार) ही अयोध्या के जिस होटल में वो रुके हुए थे वहाँ उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कहां ले जाया गया है। ये बात परिवार वालों को भी नहीं बताई गयी है। हम बहुत परेशान हैं, इस सरकार से उनकी जान को खतरा है।”

Advertisement