Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज: बोली-जिस पाकिस्तान ने आतंकी भेज भारतीयों की करवाई हत्या, अब उसी के मंत्री की बिरयानी से होगी मेहमान नवाजी!

कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज: बोली-जिस पाकिस्तान ने आतंकी भेज भारतीयों की करवाई हत्या, अब उसी के मंत्री की बिरयानी से होगी मेहमान नवाजी!

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने बड़ा सवाल उठा दिया है। कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार (Modi Government) पर निशाना साधाते हुए आरोप लगाया है कि एक तरफ पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात की जाती है, वहीं दूसरी तरफ उसी देश के मंत्री के स्वागत और मेहमाननवाजी की तैयारी है।

पढ़ें :- VIDEO : अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत पर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को घेरा, 'तुम बच्चों को भी नहीं हरा पा रहे...'

पाकिस्तान का मंत्री मुसादिक मलिक इसी साल जून में भारत को हाथ काटने की दी थी धमकी 

पार्टी ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जिस पाकिस्तान ने आतंकी भेजकर भारतीयों की हत्या करवाई, अब मोदी सरकार (Modi Government) उसी पाकिस्तान के मंत्री का स्वागत करेगी और बिरयानी खिलाएगी। मोदी सरकार (Modi Government) के बुलावे पर पाकिस्तान का मंत्री मुसादिक मलिक SCO के सभ्यता संवाद में आ रहा है। ये वही मुसादिक है, जिसने इसी साल जून में भारत को हाथ काटने की धमकी दी थी।

देशद्रोह और गद्दारी BJP-RSS के रग-रग में है बसी 

पढ़ें :- U-19 Asia Cup Final 2026 : मनल चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत, भारत 9वीं बार बना चैम्प‍ियन

नरेंद्र मोदी और BJP का पाकिस्तान प्रेम वक्त-वक्त पर सामने आता रहा है। कभी मोदी अचानक से पाकिस्तान पहुंच गए थे, तो अब भारत से नफरत करने वाले मुसादिक की खातिरदारी में लगे हुए हैं। देशद्रोह और गद्दारी BJP-RSS के रग-रग में बसी है।

Advertisement