नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुरनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण बारिश के बाद भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
पढ़ें :- सपा-कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद यूपी में अब खुलकर होगी वर्चस्व की जंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से हो गया साफ
यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्षपातपूर्ण रवैये, ‘वोट चोरी’ की साजिश और मतदाता सूची (SIR) में धांधली के खिलाफ कांग्रेस आज पूरे देश में सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करा रही है।
कांग्रेस का कहना है कि, लोकतंत्र की हत्या करने वालों और निष्पक्ष चुनाव की धज्जियां उड़ाने वालों का हिसाब होकर रहेगा, जब तक जनता के वोटों की चोरी करने वाले इस्तीफा नहीं देते और इन पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस पार्टी का यह संग्राम थमेगा नहीं।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की थी। दरअसल, एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों से जुड़ी एक रिपोर्ट है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार एसआईआर से जुड़े कुछ फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आपत्तियों में वैधानिक मतदाता पंजीकरण फॉर्म 6 में बदलाव, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के डेटाबेस पर केंद्रीकृत नियंत्रण से जुड़े मुद्दे शामिल थे।