नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में नई याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commissioners) से SIR को लेकर 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि इन सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी संभाल रहे डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के पास अगर रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी नहीं है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू (Election Commissioner Sukhbir Singh Sandhu) और विवेक जोशी अलग-अलग हलफनामा दाखिल कर जवाब दें।
पढ़ें :- यूपी में चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला, रेणुका दीक्षित बनीं शामली की एसडीएम , देखें लिस्ट
कांग्रेस ने 48 सवालों की सूची भी दी है। इसमें पूछा गया है कि SIR के दौरान चुनाव आयोग (Election Commissioners) ने कौन-कौन से फैसले लिए, किन फैसलों को मंजूरी दी और किन पर आपत्ति जताई।
विपक्ष ने 12 अक्टूबर को भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी
11 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। सीजेआई (CJI) ने मना कर दिया था। विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को दिल्ली की बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक मार्च निकाला था। उसी दिन सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR को लेकर याचिका भी दायर की थी।