लखनऊ। संविधान दिवस पर राजधानी लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत अन्य भाजपा के नेता शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, संविधान ने हमें कई अधिकार दिए हैं। भारत के संविधान ने समान मताधिकार की शक्ति दी है। कितनी बड़ी बात है कि, भारत के सभी जाति मजहब जो भारत का नागरिक है उस हर व्यस्क मतदाता को भारत के संविधान ने समान मताधिकार की शक्ति दी है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
याद रखना दुनिया के अधिंकाश देश अपने अपने आपको आधुनिक लोकतंत्र का जनक मानते हैं, उनके यहां जाति खेमे में बटे हुए लोग थे। उन्होंने अपने अपने यहां भेदभाव किया था और अपने प्रत्येक नागरिक को वोटिंग का पॉवर नहीं दिया था लेकिन भारत ने जब पहला आम चुनाव 1952 में होता है तो हमारे इस संविधान के नाते भारत का हर व्यस्क नागरिक उसको एक समान मताधिकार की देन है।
लखनऊ में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का पाठन…#75YearsOfConstitution https://t.co/ZDOXRkpOHP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 26, 2024
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
मुख्यमंत्री ने कहा, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया…हम लोगों ने विधानसभा और विधान परिषद में नागरिक कर्तव्यों को लेकर डिबेट भी कराई, लगातार इन मुद्दों पर चर्चाएं हुई। संविधान सभा के माध्यम से जो डिबेट हुए हैं, हर संस्थान में वो डिबेट होने चाहिए। आपको उसमें मुद्दे मिलेंगे, तथ्य मिलेंगे। भारत की यात्रा के बारे में एक जीवन दर्शन को जानने और सीखने का अवसर आपको प्राप्त होगा
साथ ही कहा कि जिन लोगों ने भारत के संविधान का गला घोंटने की कोशिश की, जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। कहा कि संविधान 140 करोड़ भारतीयों को जोड़ने का काम करता है। मूल कर्तव्यों का निर्वहन ही बाबा साहब को सच्ची श्रृद्धांजलि है। कहा कि संविधान पर वर्ष भर कार्यक्रम चलेंगे।