Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव के खिलाफ राजधानी की सड़कों पर लगा विवादित पोस्टर, सपा नेताओं ने होर्डिंग फाड़े

अखिलेश यादव के खिलाफ राजधानी की सड़कों पर लगा विवादित पोस्टर, सपा नेताओं ने होर्डिंग फाड़े

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी बवाल बढ़त जा रहा है। इसको लेकर पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है। लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर अखिलेश यादव, आजम खान समेत सपा के कई नेताओं की फोटो लगाकर उन्हें ‘​कटियाबाज’ बताया गया है। सपा पर बिजली सप्लाई में तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, इन सभी पोस्टरों को सपा के नेताओं ने फाड़ दिया और इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : बन्नू जिले में विस्फोटक से भरी गाड़ी पुलिस चेकपोस्ट से टकराई, 15 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

अखिलेश यादव समेत सपा नेताओं के नाम पर लगे पोस्टरों में ‘रमजान में बिजली फुल, दिवाी पर बिजली गुल’ जैसे पुराने नारों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा आजम खान और शफीकुर रहमान बर्क का नाम लेते हुए उन्हें ‘बिजली चोर’ तक बताया गया है। इन पोस्टरों में बिजली चोरी से जुड़े पुराने मामलों और नेताओं के विवादित बयानों को मीडिया रिपोर्ट्स की हेडलाइन जैसी डिजाइन में पेश किया गया है, जिससे मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, अब इन विवादित पोस्टरों को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है। सपा नेता शौकत अली का एक वीडियो सामने आया है, जो अपने समर्थकों के साथ इन विवादित पोस्टरों को फाड़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव के सम्मान के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्रता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी।

पहले भी लगे थे सपा अध्यक्ष के खिलाफ पोस्टर
इससे पहले भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगे थे, जिसको लेकर भी खूब सियासत गर्म हुई थी। इसके विरोध में सपा नेता शरद यादव की तरफ से भाजपा सरकार और सीएम योगी के खिलाफ शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे।

 

पढ़ें :- हिमंत बिस्व सरमा चुने गए विधायक दल के नेता, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा
Advertisement