नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान भारत—अमेरिका की रणनीति साझेदारी पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने माना कि दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच तेज़ी से मजबूत होते संबंध वैश्विक राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बातचीत का मुख्य फोकस रक्षा, ऊर्जा, सुरक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहराई देना रहा।
पढ़ें :- PM मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान से बढ़ा सियासी पारा, BJP ने कहा-यह जुबान का फिसलना नहीं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बहुत गर्मजोशी भरी और आकर्षक बातचीत हुई। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर चर्चा की। भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
Had a very warm and engaging conversation with President Trump. We reviewed the progress in our bilateral relations and discussed regional and international developments. India and the U.S. will continue to work together for global peace, stability and prosperity.…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2025
पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी सरकार पर परिसीमन जोड़कर महिला आरक्षण टालने का लगाया आरोप, सोनिया-राहुल के पत्र का जिक्रकर जयराम रमेश ने कहा- लागू करने में देरी क्यों?
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि व्यापार बढ़ाने के लिए गति बनाए रखना आवश्यक है। इसके साथ ही दोनों ने यह भी माना कि आने वाले समय में दोनों देशों को नई तकनीकों, रक्षा और सुरक्षा में आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।