Copa America 2024 Awards Winners & Prize Money: फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए कोपा अमेरिका के फाइनल (Copa America Final) में अर्जेंटीना (Argentina) ने कोलंबिया (Colombia) के खिलाफ जीत हासिल की है। फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने कोलंबिया के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल करके 16वीं बार कोपा अमेरिका का खिताब अपने नाम किया है। इस मैच में एकमात्र गोल अर्जेंटीना के लौटारो मार्टिनेज (Lautaro Martínez) ने दागा। आइये कोपा अमेरिका 2024 के अवॉर्ड विनर्स और प्राइज मनी पर एक नजर डाल लेते हैं।
पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा
कोपा अमेरिका 2024 में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसके फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) ने कोलंबिया (Colombia) को मात दी है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड 72 मिलियन डॉलर (601 करोड़ रुपये) की कुल प्राइज मनी रखी गयी थी। कोपा अमेरिका 2024 की विजेता अर्जेंटीना टीम को 16 मिलियन डॉलर (लगभग 133 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी गयी है, जबकि उपविजेता कोलंबिया को 7 मिलियन डॉलर (लगभग 58 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी गयी है। इसके अलावा, टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही उरुग्वे टीम को 5 मिलियन डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपये) और चौथे नंबर पर रहे कनाडा को 4 मिलियन डॉलर (लगभग 33 करोड़ रुपये) की मनी प्राइज दी गयी है। वहीं, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली बाकी टीमें भी मालामाल हुई हैं।
कोपा अमेरिका 2024 की मनी प्राइज का बंटवारा
विजेता अर्जेंटीना: 16 मिलियन डॉलर (लगभग 133 करोड़ रुपये)
उपविजेता कोलंबिया: 7 मिलियन डॉलर (लगभग 58 करोड़ रुपये)
पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर
उरुग्वे (तीसरा स्थान): 5 मिलियन डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपये)
कनाडा (चौथा स्थान): 4 मिलियन डॉलर (लगभग 33 करोड़ रुपये)
क्वार्टर फाइनल में हारने वाली 4 टीमें: 1.5 मिलियन डॉलर (12 करोड़ रुपये)
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 16 टीमें: 2 मिलियन डॉलर (लगभग 16.7 करोड़ रुपये)
कोपा अमेरिका 2024 के अवार्ड विनर
पढ़ें :- IND vs WI 2nd ODI Live : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, आकिब नबी का वनडे में डेब्यू
गोल्डन बूट: लौटारो मार्टिनेज (अर्जेंटीना) – 5 गोल
गोल्डन ग्लव: एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना) – 5 क्लीन शीट
गोल्डन बॉल: जेम्स रोड्रिग्स (कोलंबिया) – 6 सहायता