Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video: मां रवीना टंडन को ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर किया कॉपी, वीडियो देख फैंस हुए मदहोश

Video: मां रवीना टंडन को ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर किया कॉपी, वीडियो देख फैंस हुए मदहोश

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rasha Thadani dance video: 90 के दशक की सुपरस्टार और ‘मस्त मस्त गर्ल’ के नाम से मशहूर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां रवीना टंडन के ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में राशा अपने कातिलाना डांस मूव्ज से हर किसी का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं. न सिर्फ डांस से बल्कि वीडियो में राशा अपने लुक से भी हर किसी को इंप्रेस करती नजर आ रही हैं.

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

दरअसल, हाल ही में राशा थडानी एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं. इस दौरान वह पीले रंग की हाई स्लिट साड़ी-ड्रेस और सीक्वेंस ब्लाउज में नजर आईं. इस लुक में राशा को पहली झलक में देख हर किसी को रवीना की याद आ गईं. वहीं जब इस लुक में राशा ने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस किया तो, हर कोई हैरान हो गया.


राशा का ये अंदाज देख यूजर्स उन्हें हूबहू अपनी मां रवीना टंडन की कार्बन कॉपी बता रहे हैं. तो वहीं कई ने तो उन्हें डांस डिवा नोरा फतेही से भी बेहतर बता दिया. वहीं कई लोगों ने राशा को सबसे बेहतर स्टारकिड बताया. एक यूजर ने लिखा- ‘ये एक टैलेंटेड स्टार किड हैं.’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘बाकी स्टार किड्स से काफी बेहतर हैं.’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘बेस्ट नेपो किड.’


वहीं इस इवेंट में राशा, माधुरी दीक्षित के ‘एक दो तीन’ पर भी परफॉर्म करती दिखीं. रेड कलर का लहंगा और गोल्डन टॉप पहन वे इस गाने पर जमकर परफॉर्म करती नजर आईं. बता दें कि राशा थडानी ने इसी साल बॉलीवुड डेब्यू किया है. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘आजाद’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है. इस फिल्म में उनका एक गाना ‘उई अम्मा’ है जिसमें भी उनके डांस की खूब तारीफ हुई थी.

पढ़ें :- 'रामायण' के 'मंगल रंग' गाने का यूट्यूब पर बजा डंका, 'राम' ने उठाया शिव धनुष, 'सीता' की मुस्कान का चला जादू

 

Advertisement