पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच शुरू कर दी है। नेपाल से आने वाले यात्रियों की पहले एसएसबी जवान जांच कर रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। जांच में रिपोर्ट सामान्य आने पर ही यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
पढ़ें :- नेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, महिला और मासूम बेटी की मौत, 18 घायल
नेपाल में भी भारत से जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। खुली सीमा के कारण आवागमन अधिक होने से प्रशासन अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग ने सीमा पर दो टेक्नीशियन तैनात किए हैं।
रतनपुर सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार, लैब टेक्नीशियन तरुण तिवारी और एक्सरे टेक्नीशियन सुधीर सिंह यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। डॉक्टर कुमार के अनुसार, यात्रियों में खांसी, बुखार या अन्य लक्षण मिलने पर तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। इससे संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। अब तक 103 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा चुकी है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट
पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO
https://youtube.com/shorts/rBKsuAru7KU?si=4aKthpS3lmSNkifE