Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है-केशव मौर्य 

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है-केशव मौर्य 

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है-केशव मौर्य 

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

-मोदी की गारंटी गठबंधन पर भारी पड़ रही है। 

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की नाव डूब चुकी है। इस बार गठजोड़ की हवा निकल जाएगी। एक तरफ माफियाओं का गठजोड़ है , तो दूसरी तरफ मोदी सरकार है।

अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी सपा मुखिया के आइडियल हैं। अबकी बार 400 पार का सपना साकार होने जा रहा है। कांग्रेस इसको बदल नहीं पाएगी। इंडी गठबंधन संविधान का दुश्मन है। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाने का कार्य किया है। गरीबों की मदद किसी ने नहीं की। 10 साल में जो हुआ वह बीते 60 साल में नहीं हो पाया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य शनिवार को महराजगंज जिले के जहदा में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है। 10 साल तो ट्रेलर था। वर्ष 2043 तक विकसित भारत का सपना साकार हाेगा।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी गठबंधन पर भारी पड़ रही है। पाकिस्तान दुनिया से भीख मांग रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे भी नहीं। देश के खजाने पर गरीबों का हक मोदी की गारंटी है। तुष्टीकरण करने वाले वोट की राजनीति कर रहे हैं।

कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने शरणार्थियों काे पिछड़े वर्ग का सर्टिफिकेट देकर नौकरी दे दी है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार व गरीबी को बढ़ावा मिला है। मोदी सरकार में जन धन योजना का लाभ गरीबाें को मिल रहा है। गठबंधन करके मोदी को रोकने का सपना साकार नहीं होने वाला है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज व रायबरेली सहित यूपी की 80 सीटें भाजपा जीतेगी। विपक्ष द्वारा संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि मोदी ने डा.आंबेडर के पंचतीर्थ का निर्माण कराया है। भाजपा ने कश्मीर से 370 हटा कर देश का कल्याण किया है। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, जयमंगल कन्नौजिया,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस
Advertisement