नई दिल्ली। संभल जा रहे कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी को पुलिस ने रोक कर दिया। यूपी पुलिस ने उन्हें संभल जाने की इजाजत नहीं दी। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। अंब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने कहा, दो समुदायों में नफ़रत पैदा करना ही भाजपा-आरएसएस की एकमात्र विचारधारा है।
पढ़ें :- अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए....सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा-आरएसएस अपने विभाजनकारी एजेंडे से संविधान की धज्जियां उड़ाने में व्यस्त है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल में पीड़ित परिवारों से मिलने जाने से रोकना इसी बात को साबित करता है।
भाजपा-आरएसएस अपने विभाजनकारी एजेंडे से संविधान की धज्जियाँ उड़ाने में व्यस्त है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi को संभल में पीड़ित परिवारों से मिलने जाने से रोकना इसी बात को साबित करता है।
दो समुदायों में नफ़रत पैदा करना ही भाजपा-आरएसएस की एकमात्र विचारधारा है,…
पढ़ें :- वित्तीय अनियमितता मामले में घिरे कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र का मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 4, 2024
उन्होंने आगे कहा, दो समुदायों में नफ़रत पैदा करना ही भाजपा-आरएसएस की एकमात्र विचारधारा है, उसके लिए उन्होंने न केवल संविधान से पारित Places of Worship Act को तार-तार किया, पर अब वो अपने नफ़रत के बाज़ार की शाखाओं को हर जगह खोलने पर उतारू हैं।
कांग्रेस पार्टी सौहार्द, शांति, भाईचारे, सद्भाव और मोहब्बत की दुकान खोलती चली जाएगी, और विविधता में एकता के तर्ज़ पर समाज को एकजुट रखेगी। हम झुकेंगे नहीं, पीछे हटेंगे नहीं !