Cricketer Junaid Zafar Khan : ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में क्रिकेट मैच के दौरान उस समय सन्नटा छा गया जब एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान (Junaid Khan cricketer ) जब खेल रहे थे कि अचानक मैदान पर ही उनकी मौत हो गई। क्रिकेटर जुनैद जब खेल रहे थे तब इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि इस दौरान उन्होंने रमजान के रोजे भी रखे हुए थे।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
खबरों के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जुनैद ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब (Old Concordians Cricket Club) की ओर से खेल रहे थे। उन्होंने पूरे 40 ओवर तक फील्डिंग की। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए वह 16 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन तभी वो असहज महसूस करने लगे। शाम करीब 4 बजे उनकी हालत बिगड़ गई और फौरन मेडिकल सहायता बुलाई गई। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रमजान में रोजे भी रखे थे।