Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने CM योगी से की मुलाकात, बोले- आपकी अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन अमूल्य

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने CM योगी से की मुलाकात, बोले- आपकी अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन अमूल्य

By Abhimanyu 
Updated Date

Mohammed Shami met CM Yogi: आज आईपीएल 2025 का 61वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं, मैच से पहले हैदराबाद की ओर से खेल रहे भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी से मुलाकात की फोटोज शेयर की है। सीएम योगी ने लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।” इसके अलावा, शमी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं सीएम योगी सर का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझसे मिलने के लिए समय निकाला। आपकी अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन अमूल्य है, और मैं हमारी चर्चाओं के प्रति आपकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।”

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

बता दें कि मोहम्मद शमी भले ही बंगला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हो, लेकिन वह मूल रूप से यूपी के अमरोहा जिले के रहनेवाले हैं। शमी का जन्म 3 सितंबर 1990 को राजधानी दिल्ली से महज 160 किलोमीटर दूर अमरोहा के पास सहसपुर नाम का एक गांव में हुआ था। वर्तमान समय में शमी भारत के सबसे अहम तेज गेंदबाजों में से एक हैं। शमी ने अब तक भारत के लिए खेलते हुए 64 मैच में 27.71 की औसत से 229 विकेट चटकाए हैं, जबकि उन्होंने 108 मैच में 24.05 की औसत से विकेट 206 लिए हैं। इसके अलावा, 25 मैच में 28.19 औसत से 27 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement