Cricketer Nitish Reddy on Operation Sindoor: पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश का सीना का गर्व से चौड़ा कर दिया है। हर कोई सेना के जांबाजों को सलाम कर रहा है। इसी बीच भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे नीतीश कुमार रेड्डी ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है। यह जवाब विंग कमांडर अभिनंदन से जुड़ा है, जिनको लेकर पाकिस्तानी अक्सर तंज़ कसने की कोशिश करते हैं।
पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद
दरअसल, पाकिस्तानी अक्सर भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के उस वायरल वीडियो को उभारने की कोशिश करते हैं, जिसमें 2019 में पाकिस्तानी सेना द्वारा उनकी पूछताछ के दौरान चाय पीने की बात हुई थी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शहीद अफरीदी ने हाल ही में पहलगाम हमले को लेकर दिये विवादित बयान के बाद अभिनंदन के मामले को उभारने की कोशिश की थी, लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी ने पाकिस्तानियों को उन्हीं के अंदाज में करार जवाब दिया है।
नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय टीम की जर्सी में चाय पीते हुए फोटो शेयर किया है और उन्होंने लिखा, ‘चाय कैसी लगी पड़ोसियों?’ बता दें कि साल 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अभिनंदन ने पाकिस्तान की सीमा में घुस कर दुश्मन सेना का फाइटर प्लेन मार गिराया था। हालांकि, पाकिस्तानी के फाइटर प्लेन को खदेड़ने के दौरान पड़ोसी देश में चले गए थे और उनका प्लेन भी क्षतिग्रस्त हो गया था और वे घायल हो गए थे।
How was the tea padosiyo? pic.twitter.com/QkVervykVB
— Nitish Kumar Reddy (@NitishKReddy) May 7, 2025
पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
पाक सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन पकड़ लिया था इस दौरान अभिनंदन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह चाय पीते नजर आए थे। इस वीडियो में अभिनंदन से पूछा गया था कि चाय कैसी है, जिसके जवाब ने सोशल मीडिया पर ‘Fantastic Tea’ को एक मीम बना दिया। अफरीदी का यह तंज न केवल धवन, बल्कि भारतीय सेना और देश की भावनाओं का अपमान माना गया। लेकिन भारत के दबाव में पाकिस्तान को अभिनंदन को रिहा करना पड़ा था।