CRPF Recruitment: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा ग्रुप सी पदों के अंतर्गत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर खेल कोटे से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।इसके अनुसार, विभिन्न खेलों के लिए कॉन्स्टेबल (जीडी) की भर्ती की जानी है। उम्मीदवार सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास हो।
- भर्ती से सम्बन्धित खेल/विधा में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय लेवल की प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त किया हो।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 15 फरवरी 2024 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
फीस
जनरल और ओबीसी : 100 रुपए।
एससी-एसटी और सभी महिला उम्मीदवार : नि:शुल्क।
सिलेक्शन प्रोसेस
- कंप्यूटर आधारित परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- शारीरिक मानक परीक्षण
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी
लेवल 3 के मुताबिक 21,700 रुपए से 69100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। CRPF Sports Quota Recruitment 2024 पर क्लिक करें।अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके सभी डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।