Crude oil prices fall : संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता आगे बढ़ने और आपूर्ति संबंधी चिंता कम होने के कारण सोमवार को एशिया में कच्चे तेल की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट आई। खबरों के अनुसार, सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में लगभग 1.5% की गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत $1.15 गिरकर $66.81 प्रति बैरल रही, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड $1.10 गिरकर $63.58 प्रति बैरल पर बंद हुआ।
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
सोमवार के सत्र में कच्चे तेल के वायदा कारोबार का वॉल्यूम सामान्य से कम हो सकता है, क्योंकि कुछ देश ईस्टर के अवसर पर अवकाश मना रहे हैं।
तेल बाजार (oil market) पर अमेरिका द्वारा एक चीनी रिफाइनरी ( Sugar Refinery) पर लगाए गए हालिया प्रतिबंधों (recent sanctions) का भी असर पड़ा है। विश्लेषकों के मुताबिक, ओपेक+ समूह ( OPEC+ Group ) मई से 4.11 लाख बैरल प्रति दिन का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है, हालांकि कुछ देशों द्वारा तय सीमा से अधिक उत्पादन की भरपाई के लिए कटौती भी हो सकती है। बाजार में चिंता इस बात की भी है कि वैश्विक टैरिफ और अमेरिकी अर्थव्यवस्था ( American Economy )पर मंदी की आशंका से ईंधन की मांग प्रभावित हो सकती है।