IPL 2026 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आई। टीम के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह चोट इतनी गंभीर है कि आयुष को 6 से 12 हफ्तों तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा। ऐसे में IPL 2026 में उनकी वापसी संभव नहीं है।
पढ़ें :- UP NEET UG-2026 : काउंसिलिंग की तैयारी तेज, डीजीएमई ने ऑनलाइन काउंसिलिंग को पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने पर दिया जोर
Official Announcement
Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due to a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18.
Ayush's injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks.
We wish Ayush… pic.twitter.com/7bGrFvqjY9
पढ़ें :- पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शहबाज़ शरीफ के साथ कर दिया बड़ा खेला! तख्तापलट का ब्लूप्रिंट तैयार, राजधानी इस्लामाबाद सील
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
दर्द में भी खेलते रहे, मैनेजमेंट पर सवाल
इस मुकाबले में आयुष इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे और 17 गेंदों में 30 रन बनाकर शानदार शुरुआत की। हालांकि, एक रन लेते समय उन्हें अचानक दर्द महसूस हुआ, लेकिन इसके बावजूद वह बल्लेबाजी करते रहे। यही वजह है कि अब टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि खिलाड़ी पहले से असहज दिख रहा था, फिर भी उसे खेलने दिया गया।
CSK पहले से ही चोटों से जूझ रही है। तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में टीम का संतुलन बिगड़ता जा रहा है और सीजन और मुश्किल होता दिख रहा है। अगर आयुष म्हात्रे के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 6 मैचों में 201 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा,जो टीम के लिए काफी अहम था।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले-' भारत के भविष्य को माफ करने वाले वो होते हैं कौन? इस सोच के पीछे है RSS का खतरनाक विचार
कौन लेगा जगह? उर्विल पटेल रेस में आगे
आयुष के बाहर होने के बाद अब रिप्लेसमेंट की चर्चा तेज हो गई है। इसमें उर्विल पटेल का नाम सबसे आगे आ रहा है। उर्विल पिछने सीसन भी टीम के लिए तीन मैच खेल चुके है जहां उन्होंने 212 की स्ट्राईक रेट से 68 रन तीन मैचों में बनाए थे। उर्विल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और T20 में 28 गेंदों में शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में वह CSK के लिए एक ‘रेडीमेड रिप्लेसमेंट’ साबित हो सकते हैं। CSK का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होना है। यह मुकाबला हमेशा हाई-प्रेशर माना जाता है, ऐसे में टीम अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।