Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK Electoral Bond : चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इलेक्टोरल बॉन्ड्स से इस पार्टी को किया दान, जानें कितना दिया चन्दा

CSK Electoral Bond : चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इलेक्टोरल बॉन्ड्स से इस पार्टी को किया दान, जानें कितना दिया चन्दा

By Abhimanyu 
Updated Date

CSK Electoral Bond : चुनाव आयोग की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) की डिटेल्स सार्वजनिक किए जाने के बाद कई जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं। जिसमें यह भी पता चला है कि किन कंपनियों की तरफ से इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए कब-कब किस पार्टी को दान दिया है। इन कंपनियों में आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

दरअसल, ‘चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड’ (Chennai Super Kings Cricket Limited) का नाम भी इलेक्टोरल बॉन्ड की लिस्ट में सामने आया है, जो चेन्नई सुपर किंग्स को चलाती है। इस कंपनी का पैरेंट ओर्गेनाइजेशन इंडिया सीमेंट है। चेन्नई सुपर किंग्स का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने तमिलनाडु की ‘अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम’ यानी AIADMK को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए पैसा दिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, AIADMK को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 6.05 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से ज्यादातर पैसा चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (इंडिया सीमेंट लिमिटेड के निदेशक) से आया है। कंपनी ने 2019 में 2 से 4 अप्रैल के बीच AIADMK को 5 करोड़ रुपये की फंडिंग की। हालांकि, इसके बाद पार्टी को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कोई पैसा नहीं मिला है।

इसके अलावा तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 656.6 करोड़ रुपये मिले हैं। डीएमके ने बताया है कि उसे इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले 656.6 करोड़ में से 509 करोड़ रुपये फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज के जरिए मिला है। जोकि डीएमके को मिले कुल राजनीतिक चंदे के हिस्सेदारी 77 फीसदी से ज्यादा है। इस कंपनी के मालिक, सैंटियागो मार्टिन ईडी की जांच के दायरे में भी हैं।

पढ़ें :- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवा पीढ़ी को दी सलाह, बोलीं- 'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...'
Advertisement