CSK vs GT Match : आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला आज मंगलवार को पिछले सीजन की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन नए कप्तानों के नेतृत्व में खेल रही दोनों टीमों ने अपने अपने पहले मुकाबले जीते हैं और आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में सीएसके दूसरे और जीटी तीसरे पायदान पर है। दोनों के ही 2 अंक हैं। वहीं, अपने दूसरे मैच में दोनों टीमें जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। इससे पहले आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कहां खेला जाएगा और मैच को कहां लाइव देख सकेंगे?
पढ़ें :- Good News : कैंसर, अल्जाइमर, हृदय रोग 10 सालों में बन जाएगा इतिहास, AI कंपनी के CEO का बड़ा दावा
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच कब शुरू होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच, मंगलवार 26 मार्च 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- गजनबी ने सोमनाथ लूटा, भाजपाइयों ने राम मंदिर', बीजेपी हिम्मत के साथ लगाए ज्ञानेश कुमार और एसआईआर जिंदाबाद के नारे: संजय सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।