Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. चेपॉक में आज CSK vs KKR: जीत की तलाश में कोलकाता, एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस

चेपॉक में आज CSK vs KKR: जीत की तलाश में कोलकाता, एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL2026:  आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। CSK ने अपने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं KKR अब तक जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है—3 मैच हार चुकी है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

पढ़ें :- IPL के लिए PSL को "बाय-बाय" करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया दो साल का बैन

धोनी की वापसी पर सस्पेंस

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के इस मैच में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वह पिछले मुकाबले में स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया था कि धोनी फिलहाल होटल से टीम को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें CSK ने 21 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 12 में जीत मिली है। चेपॉक में भी चेन्नई का रिकॉर्ड मजबूत रहा है—यहां 12 में से 8 मैच CSK ने जीते हैं। CSK की बल्लेबाजी में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 182.66 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और एक शतक भी जड़ा है। वहीं आयुष म्हात्रे 133 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज 8 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जबकि जेमी ओवर्टन ने 5 विकेट लिए हैं। वहीं KKR के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 155 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में वैभव अरोरा ने 5 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट: रन बरसने की उम्मीद

चेपॉक की पिच पहले स्पिनर्स के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिल रही है। ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इस सीजन यहां खेले गए दोनों मैचों में 200+ स्कोर बने हैं। एक मैच में पंजाब ने 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था, जबकि दूसरे में दिल्ली 212 रन का पीछा नहीं कर सकी थी। अब तक इस मैदान पर 93 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 52 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 41 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान के खिलाफ बनाया था। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए “करो या मरो” जैसा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत की पटरी पर लौटती है।

पढ़ें :- डेब्यू मैच में साकिब हुसैन ने रचा ईतिहास, बिहार क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने जाहिर की खुशी
Advertisement