Champions Trophy 2025 India’s matches Time-Date and Live Streaming: ‘मिनी वनडे वर्ल्ड कप’ यानी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर किया जा रहा है। जिसमें ज्यादातर मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि भारत अपने सभी यूएई में खेलेगा। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी तक भारतीय स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, टीम के ऐलान से पहले हम चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों से कुछ जरूरी डिटेल्स बताने वाले हैं ताकि फैंस कोई भी मैच मिस न कर दें। आइये, फिर जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत अपने मैच कब और कहां खेलेगा और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे-
पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों का शेड्यूल
पाकिस्तान की यात्रा से इंकार के बाद आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों को यूएई के दुबई में कराने का फैसला किया है। टीम अपने सभी लीग मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी, इसके बाद 23 फरवरी को भारत का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। टीम को अपना आखिरी लीग मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर टीम सेमी-फाइनल और फिर फाइनल में पहुंचने सफल रहती हैं तो क्रमशः दोनों मैच 4 मार्च और 9 मार्च को दुबई में ही खेलेगी। भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का भारत में लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा, डिज्नी+ हॉटस्टार की वेबसाइट और एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
भारत के मैच की टाइम और डेट
20 फरवरी 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – बांग्लादेश vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
23 फरवरी 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – पाकिस्तान vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
2 मार्च 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – न्यूज़ीलैंड vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम