लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को बुधवार को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। महंगाई भत्ता की वर्तमान दर 53 प्रतिशत थी, जो अब बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है।
पढ़ें :- Home Loan Rate: सस्ते होम लोन की रेस में सरकारी बैंक आगे, जानिए SBI से लेकर HDFC तक की लेटेस्ट दरें
राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को 53% की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता को दिनांक 01.01.2025 से 55% किए जाने का निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय से लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 9, 2025
पढ़ें :- Video-मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ते समय ट्रैक पर गिरी महिला ,बाल-बाल बची जान
यही बढ़ी हुई दरें एक जनवरी 2025 से लागू होंगी। मई के महीने में अप्रैल की सैलरी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ आएगी। जनवरी से मार्च तक का एरियर बाद में भुगतान किया जाएगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार पहले ही दो फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का एलान कर चुकी है। इस फैसले से 16 लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे।