TV actress Jyothi Rai: साउथ की मशहूर टीवी एक्ट्रेस ज्योति रॉय (Jyothi Rai) एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। कन्नड़ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ज्योति रॉय (Jyothi Rai) का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज्योति रॉय (Jyothi Rai) के इंटीमेट वीडियो और फोटोज वायरल होने से इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है।
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
अपने बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली ज्योति राय का ये वीडियो देख फैंस गुस्से में हैं। फैंस ज्योति रॉय को कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दे रहे हैं। फैंस ने उन लोगों के खिलाफ एक्शन की मांग की है, जिन्होंने एक्ट्रेस की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है।
एक खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर ये फोटोज-वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस वायरल करने वाले शख्स ने ज्योति राय के पूरे वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है।
पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष
वायरल करने वाले शख्स ने धमकी दी है कि अगर उनके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 1000 पूरे हो जाएंगे तो वह ज्योति राय का पूरा वीडियो अपलोड कर देंगे। उन्होंने ये धमकी दी है। हालांकि इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। इस अनजान शख्स ने कथित वीडियो के स्क्रीनशॉट को सबूत के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो और तस्वीर के सामने आने के बाद से ज्योति रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं।